फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई जाए पेंशनरों की पेंशन, पति-पत्नी को मिले निशुल्क इलाज, बैठक में पेंशनरों ने उठाई मांग

शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jul 2025 06:54 PM IST

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक बुधवार को रावतपुर के सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें पेंशनरों की पेंशन न बढ़ाए जाने और मांगों पर अब तक सरकार की ओर से आदेश न जारी किए जाने पर रोष जताया गया। तय हुआ कि चार सूत्री मांगों पर 31 जुलाई तक सुनवाई न होने की दशा में चार-पांच अगस्त को जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि पेंशनर 7500 प्रति माह की पेंशन महंगाई भत्ता के साथ करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पति-पत्नी को निःशुल्क इलाज, हायर पेंशन को सुप्रीम कोर्ट के अनुसार लागू करने। और ईपीएस से छूटे लोगों को पांच हजार रुपये देने की मांग हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें