फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल विलय के विरोध में अभिभावकों ने जाम की सड़क

राजपुर ब्लाॅक के दुर्राजपुर प्राथमिक विद्यालय को दो किलोमीटर दूर रतापुर संविलयन में विलय किए जाने का सोमवार को अभिभावकों ने विरोध किया। अनवा-बेहमई मार्ग जाम कर बच्चों संग पहुंचे अभिभावकाें ने हंगामा किया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखी। इस दौरान वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस के पहुंचने पर विरोध जता रहे अभिभावकों व ग्रामीणों को समझाया गया। अभिभावक बच्चों को स्कूल जाने में होने वाली परेशानी को बताते हुए स्कूल विलय न किए जाने की मांग रखी। थानाध्यक्ष हरिआेम त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। जाम खुलवा दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियाें को दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें