मंत्रोच्चारण संग जब एक साथ 51 जोड़ों ने फेरे लिए तो हर कोई भावुक हो उठा। मौका था अग्रहरि समाज की ओर से आनंदपुरी स्थित ग्राउंड में विशाल सामूहिक विवाह का, जिसमें 51 कन्याओं का विवाह कराया गया। संस्था के पदाधिकारी और जोड़ों के परिवार के लोग मौजूद रहे। सभी 51 कन्याओं का एक साथ जयमाल हुआ, जयमाल के बाद सभी जोड़ों ने 51 अलग-अलग बनाये गए मंडप व हवनकुंड में पंडितों एवं आचार्यों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से मंत्रोचार के साथ हवन किया तथा हर सुख दुःख में जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने के संकल्प के साथ अग्नि के फेरे लिए। संस्था की ओर से बेटियों को उपहार स्वरूप आवश्यक वस्तुएं भी दीं गईं।