फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुजैनी सी ब्लॉक पार्क को नगर निगम डपिंग हाउस के रूप में कर रहा इस्तेमाल, कूड़ा निस्तारण के लिए लगा देते हैं आग

दबौली दुर्गा मंदिर से गुजैनी ए ब्लाॅक की ओर जाने वाली सड़क के एक छोर पर बने पार्क को नगर निगम ने कूड़ा घर बना दिया है। नगर निगम यहां पर आसपास के कूड़े को डंप करता है। कूड़े की सड़ांध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर है। ऊपर से शनिवार रात निगम के कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर में लाग लगा दी। कूड़े से उठते धुएं की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। थक हार कर लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग बुझवाई। गुजैनी ए ब्लॉक के इस पार्क में करीब छह से सात फीट ऊंचे कूड़े के ढेर लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मकान खरीदने के दाैरान केडीए ने यहां पार्क होने की बात कही थी। बाद में पार्क के एक कोने पर अस्पताल बन गया। पार्क में जगह बची थी, उसमें वॉलीबाल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होती थीं। करीब 10 साल पहले नगर निगम ने पार्क में हाउस और वॉटर टैक्स जमा करने के लिए शिविर लगाने शुरू कर दिए। बाद में स्थाई कार्यालय बना लिया। लोग पार्क के अंदर जाएं, इसलिए गेट लगा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें