कानपुर में सिविल लाइंस में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले में फरार चल रहे अवनीश दीक्षित के तीन साथियों हरेंद्र मसीह, जीतेश झा और अली अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों के घरों पर डुगडुगी पिटवाने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई (धारा 82) का नोटिस चस्पा किया। करोड़ों की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले को लेकर कोतवाली थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गईं थी।