फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुध कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे, कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Sep 2025 09:21 PM IST

ओवर टाइम भुगतान की मांग के समर्थन में बुधवार को भी आयुध कर्मचारियों ने एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मुख्यालय की ओर से ओटी भुगतान नहीं किया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। वेतन आयोग की गलती के कारण कर्मचारियों को 2009 से भुगतान नहीं हो पाया। इसके बाद से कर्मचारी अपने हक के लिए कोर्ट गए। कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया। लेकिन मुख्यालय के अधिकारी कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारियों के 95 करोड़ का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को अपने ही हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है। और भूखे प्यासे रहकर संघर्ष करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें