जाम की समस्या से राहगीरों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को सुबह वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से नवीन गंगापुल पर सुबह और रात में एक-एक घंटे लोग जाम से जूझे। रात में लगे जाम में उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस भी फंसी रही, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निकलवाया। वहीं, मरहला चौराहे पर निर्माण कार्य होने से रास्ता संकरा होने से शाम को एक घंटे जाम लगा। जाम की वजह से राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। नवीन गंगापुल पर सुबह जाम से सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों को स्कूली बच्चों को हुई। जाम में फंसे नौकरीपेशा विलंब से दफ्तर पहुंचे।