चकेरी के पीएसी ग्राउंड में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल में चौथे दिन दो अभ्यर्थियों के दौड़ने के दौरान पैर टूट गए। दोनों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षा के चौथे दिन फर्रूखाबाद के विकास कुशवाहा और मोहम्मद शकील दौड़ने के दौरान अचानक गिर पड़े। जिसके बाद दोनों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं विकास ने ट्रैक के काफी ठोस होने की बात कही है। इससे पहले भी बीते शुक्रवार और शनिवार की दौड़ में करीब 25 अभ्यर्थियों के पैर टूट चुके हैं। लगातार अभ्यर्थियों के साथ हो रही घटना में अधिकतर अभ्यर्थी ट्रैक के ठोस और दरारें पड़ी होने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रैक बिल्कुल सही है। अभ्यर्थियों की फिजिकल बेहतर नहीं है। जिस कारण से वह गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।