अमौर गांव स्थित श्री शुकदेव सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज में 28 वां वार्षिकोत्सव, विशाल रुद्र यज्ञ के अंतिम दिन पूर्ण आहुतियां दी गई। प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पतित पावनी जगतारण विमल सलिला माँ गंगा और यमुना के दोआब में स्थित जयंती ग्राम अमौर में आगामी 5 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक विशाल रुद्र यज्ञ प्रवचन समारोह का आयोजन चल रहा है। जिसमें मानस मर्मज्ञों द्वारा सायं रामकथा भी सुनाई गई। ग्रामीण और भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।