फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराया

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ अखलाख नगर कटरी पीपरखेड़ा में सरकारी जमीन को कुछ भूमाफिया ने प्लाटिंग कर बेच डाली थी। यह जमीन सरकारी अभिलेखों में रेती के नाम से दर्ज है। शनिवार की शाम एसडीएम (सर्वे) प्रशांत नायक के नेतृत्व में सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराया गया। पांच अर्द्ध निर्मित दीवारें, 20 बाउंड्रीवाल समेत अन्य कब्जों को जेसीबी से ढहाया गया। अधिकारियों के मुताबिक लगभग 19 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इसकी कीमत करीब 38 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रशासन की ओर से तीन महीने नोटिस जारी की गई। आज कब्जा खाली कराने के दौरान कोई कब्जेदार मौके पर नहीं आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें