कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र स्थित लक्ष्मणखेड़ा सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर सरकारी दावों के बावजूद अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र खुले कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात यह हैं कि अब तक एक भी किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचा है। केंद्र परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है और तौल कांटे ‘बोहनी’ का इंतजार कर रहे हैं।