शिवराजपुर में राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई। जहां इस समय किसानों के फसल बोने का समय है और किसान बीज लेने के लिए केन्द्र जाते हैं और वहीं उन्हें ताला बन्द मिलता है। जिससे किसानों में खासी नाराजगी दिखी। किसानों का कहना है कि 12 बजे तक कार्यालय नहीं खुला है। अधिकारियों का इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक कोई केन्द्र पर नहीं आया है |