पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भीतरगांव ब्लाक के झंडापुर प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर में लगे पौधों को गोद लेने का संकल्प लिया है। शिक्षक अनुपम शुक्ला बताते हैं कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।