नानी के घर आई 13 वर्षीय बालिका से बुधवार को गांव के लड़के ने दुष्कर्म किया। वह लड़की को पड़ोस के एक घर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। लड़की ने घर आकर परिजनो को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की सजेती थाना क्षेत्र में अपनी नानी के यहां गई थी। बुधवार को गांव का ही अभिषेक पुत्र कल्लू शंखवार उसे बहाने से पड़ोस के एक खाली घर में ले गया। वहां पर उसने लड़की से दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की जब घर लौटी तो उसने नानी के यहां परिजनो को पूरी बात बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक को निहुरा पारा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।