फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंत्री कपिल अग्रवाल ने आईटीआई पाण्डुनगर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षण गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 22 May 2026 06:31 PM IST

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पाण्डुनगर, कानपुर नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों का गहन अवलोकन किया। मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनके कौशल विकास, प्रशिक्षण अनुभव और भविष्य की रोजगार संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संस्थान में मौजूद समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें