फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालूखेड़ा गांव में अधेड़ का शव गांव के बाहर कुएं से बरामद हुआ था। जिस पर मृतक के भाई ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। लालूखेड़ा गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र स्वर्गीय रामपाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही रहने वाले रामकृष्ण पुत्र स्व. मक्का व शिवम पुत्र नंदू, सूबेदार पुत्र अमर व नीरज पुत्र रामकिशन एक अज्ञात व्यक्ति के साथ भाई राधेलाल को अपने साथ लेकर गए थे। मृतक के भाई दिनेश के मुताबिक बताया गया कि रामकृष्ण पुत्र मक्का के घर में पहले राधे लाल को शराब पिलाई गई तथा हत्या करने की नीयत से रामकिशन के घर के पीछे कुएं में फेंक दिया गया। इसके बाद परिजन राधेलाल की खोज कर रहे थे तो गांव के ही संजय पुत्र बालकृष्ण ने सूचना दी कि राधेलाल का शव कुएं में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें