फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ से नौबस्ता तक जाम का जाल, टीजीटी अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी

जाजमऊ और रामादेवी क्षेत्र में चल रहे सड़क और रैंप मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार को शहर के दक्षिणी हिस्से में भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाजमऊ से लेकर नौबस्ता तक कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे और सड़क पर यातायात रेंग-रेंगकर चलता नजर आया। सुबह से ही व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। मरम्मत कार्य के चलते कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। सबसे अधिक परेशानी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को हुई। टीजीटी परीक्षा देने जा रहे कई छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता के बीच उन्हें लंबे समय तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। कई परीक्षार्थी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें