फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में यूकेलिप्टस के बाग में भीषण आग, 1400 पेड़ जलकर खाक, गांवों में मचा हड़कंप

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 09 May 2026 09:44 PM IST

भीतरगांव ब्लॉक के रसूलपुर उमरा और चंदापुर गांवों के बीच शनिवार देर शाम नहर किनारे स्थित यूकेलिप्टस के बड़े बाग में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही देर में पूरे बाग को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि करीब डेढ़ से दो बीघा क्षेत्र में फैले इस बाग में लगभग 1400 यूकेलिप्टस के पेड़ थे, जो आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और साढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें