फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के जीटी रोड, निरालानगर में रावण के पुतलों का बाजार सजा, डेढ़ से 50 फीट तक के पुतलों की मांग

रावण के पुतलों पर भी महंगाई की मार है। अखबारी कागज, दफ्ती, रंगीन कागज, बांस, तार का भाव बढ़ने से दशानन के दाम पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। छोटे पुतलों के साथ ही 50 फीट तक के पुतलों की मांग है। पिछले साल हुई बरसात और इस बार भी आशंका के चलते इस बार कारीगरों ने कम पुतले बनाए हैं। शहर के जीटीरोड, निरालानगर में पुतलों का बाजार सज गया है। करीब 10 हजार पुतलों की बिक्री का अनुमान है। इस बार बड़े कद के पुतलों की ज्यादा मांग है। शहर से ही कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, फतेहगढ़, उरई और आसपास के जिलों में पुतले सप्लाई किए जाते हैं। कारीगर तरूण ने बताया कि पहले अखबारी कागज का भाव 15 से 25 रुपये किलो था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें