फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन वैद्य बोले- युवाओं पर है भारत को जानने और बनाने की जिम्मेदारी

शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Feb 2026 10:32 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन तरुणी बैठक का आयोजन किया गया। इस माैके पर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य मनमोहन वैद्य भारत में रहने वालों को आजादी सहज नहीं मिली है। इसके लिए भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों अपने जीवन का बलिदान दिया। कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत देश को उसी के अनुरूप बनाए रखना है। यह जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन के साथ लर्निंग भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। यह जीवन को सही दिशा देती है। वैद्य ने कहा कि समय सबके लिए समान है। ऐसे में युवा टास्क मैनेजमेंट करना सीखें। उन्होंने कार्यों को चार श्रेणियों विभाजित करके बताया। बताया कि अर्जेंट, महत्वपूर्ण और अर्जेँट महत्वपूर्ण नहीं, के हिसाब से प्राथमिकता तय करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित प्रांत संघ चालक भवानी भीख, प्रांत प्रचारक श्रीराम, डाॅ. अनुपम, श्याम बाबू गुप्त, बैरिस्टर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें