फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 20 फीट ऊंचाई पर बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम कर रहे मजदूर

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 03:07 PM IST

मंधना-बिठूर रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत नोन नदी पर बने पुल के चौड़ीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर मजदूरों से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बिना सेफ्टी बेल्ट और सेफ्टी हेलमेट के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर ऊंचाई पर चढ़कर शटरिंग और अन्य कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मौके पर मौजूद अधिकांश मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के ही काम करते दिखाई दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें