नवरात्र के पहले दिन जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे किए जा रहे थे, वहीं 'अमर उजाला' की पड़ताल में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई। रमईपुर-साढ़ मार्ग पर स्थित कुंदौली भट्ठा पिकेट पॉइंट से पुलिस पूरी तरह नदारद मिली। रात्रि सुरक्षा का जायजा लेने निकली टीम ने पाया कि महत्वपूर्ण मोड़ और सुनसान रास्तों पर बनाए गए पिकेट पॉइंट खाली पड़े हैं। साढ़ पुलिस की इस लापरवाही ने रात्रि गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।