श्रीराम लीला कमेटी चंद्रिका देवी की ओर से रायपुरवा स्थित रामलीला में कलाकारों ने शनिवार को ताड़का और सुबाहू वध का मंचन किया। भक्तों के श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। देर रात तक भक्तों ने रामलीला में विभिन्न लीलाओं का आनंद उठाया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विजय त्रिवेदी, बाबा सुनील शरण गर्ग, प्रधानमंत्री आकर्ष वाजपेई, पार्षद, कोषाध्यक्ष पुनीत त्रिपाठी, सहायक मंत्री रामशंकर अग्रहरी, सुरेश गुप्ता, अंकित निगम, रंगमणि संयोजक दिनेश शुक्ला, सवारी संयोजक रामजी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शीलू, अवध बिहारी शर्मा, विनय अग्रहरी, अशोक बाबा, छेदीलाल बाबा आदि सदस्य मौजूद रहे।