कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 100 शैय्या महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया। इसके बाद परिसर में हो रहे विद्युत सुधार कार्य को भी देखा गया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में ही निर्माणाधीन सीवर लाइन, भूमिगत जलाशय व ट्यूबवेल इत्यादि का भी निरीक्षण किया गयाl