कानपुर में महाराजपुर के ऐमा गांव में मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा जारी है। पोस्टमॉर्टम कराने के लिए परिजन राजी नहीं हो रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पूरे सर्किल का फोर्स मौजूद है। बता दें कि शनिवार को जुए की सूचना पर खेत में पहुंची पुलिस को देख लोगों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई थी।