फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक पर चापड़ से हमला, अंगुलियां कटीं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रावतपुर के विनायकपुर में शनिवार रात को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के दौरान झगड़े के बाद स्टोर संचालक ने अपने साथियों के साथ युवक पर हमला कर घायल कर दिया। चापड़ से हुए हमले में युवक के हाथ की अंगुलियां कट गईं। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय घायल के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। रावतपुर केशवपुरम निवासी नीलम सिंह ने बताया कि बेटे अभिजीत (22) को दवा लेने के लिए भेजा था। घर से एक किलोमीटर दूर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। स्टोर संचालक से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा फिर चापड़ से हमला कर दिया। आरोप है कि रावतपुर पुलिस ने विवाद के कुछ घंटे के अंदर ही मेडिकल स्टोर संचालक अमर के भाई की तहरीर पर अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। घायल के पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें