करीब 13 करोड़ की लागत से मंधना से टिकरा मार्ग के चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा होने को है। मंधना बिजलीघर के पास नाले की सकरी पुलिया के चौड़ीकरण का काम अब शुरू हो गया है। पुलिया चौड़ी होने के बाद भारी वाहन भी इस मार्ग से होते हुए सीधे भौति बाइपास तक जा सकेंगे। पुलिया चौड़ीकरण के तहत नाले पर बड़ा और चौड़ा पुल बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दरसल में पुलिया को तोड़कर नई पुलिया बनाई जानी है इसलिए राहगीरो के लिए पास से ही वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।