फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंगल भवन में गूंजी शहनाई, 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST

मंगल भवन में रविवार को शहनाइयों की गूंज के बीच 11 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परिणय सूत्र में बंधे। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित पहले सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, राज्यमंत्री कमलावती सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पनकी स्थित हनुमान मंदिर के महंत कृष्ण दास, शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराम शरण सिंह रहे। टीएसएच के पास से बैंड बाजा के साथ बरात निकली जिसमें 11 घोड़ों पर 11 दूल्हे बैठे थे। विवाह के बाद उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान साथ सभी को विदा किया गया। इस मौके पर की एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडेय, पार्षद आनंद शुक्ला, आकर्ष बाजपेई, सौरभ देव, कौशल, नीरज गुप्ता, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सेल, गोविंद शुक्ला आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें