जाजमऊ के व्योंदी गांव में मंगलवार को एक बार फिर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के मुख्य नाले की दीवार ढह गई। जिससे हजारों लीटर गंदा पानी सड़क और खेत में फैल गया। इससे सैकड़ों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। ग्रामीण कमलेश, सुशील समेत कई लोगों का कहना है कि नाले में कई जगहों पर लंबे समय से दरारें और रिसाव हो रहा था। इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कई बार की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। बीती 2 जुलाई को भी इसी नाले की दीवार टूटी थी, जिसके कारण लगभग 12 दिनों तक इसका संचालन बंद रहा।