फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चौबेपुर में मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, रिंग रोड कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के भउआपुर पचोर गांव में रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान मंदिर तोड़े जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने एकत्र होकर रिंग रोड निर्माण से जुड़े कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र था, जिसे बिना उचित सूचना और सहमति के तोड़ दिया गया। इससे गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्माण कार्य को रोकने की भी बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें