प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर शाम महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित पेट क्राफ्ट कंपनी के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कार चालक सचिन सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आईं है। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।