कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर चौबेपुर क्षेत्र में सड़क किनारे और हाईवे की लेन पर खड़े भारी वाहन राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। भवानीपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत कई स्थानों पर ट्रक घंटों तक लेन पर खड़े रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इन वाहनों के कारण हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों का आरोप है कि ट्रकों की अवैध पार्किंग के कारण तेज रफ्तार वाहनों को अचानक लेन बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाईवे की लेन खाली कराने, नियमित अभियान चलाने और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।