उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में शनिवार को व्यापारियों ने यातायात माह के तहत डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार से मुलाकात की। और 51 फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराई। जो ट्रैफिक बूथों और वाहनों में रखी जाएंगी। डीसीपी ट्रैफिक ने व्यापारियाें की पहल की सराहना की। इस मौके पर ऋषि कत्याल, रणजीत सिंह, अजय सराफ, सौरभ गुप्ता, रंजीत सिंह, अवनीत सिंह, मोहित सेठ, अनुज जयसवाल, राहुल सेठ, सुप्रीत चावला, अनुज जयसवाल, जगजीत सिंह चावला मौजूद थे।