नारामऊ से कुरसौली वाया नानकारी को जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। रोजाना इसी सड़क से हजारों लोग आवागमन करते हैं। कई ई रिक्शे इसी सड़क पर गड्ढों में पलट चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की मरम्मत न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हैं।