नया शिवली रोड से जवाहरपुरम योजना और पनकी को जाने वाली एल्डिको सड़क अब गड्डों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह करीब आधा फीट गहरे हो गए हैं। रात के अंधेरे में वाहन सवार अक्सर इन गड्डों में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। पास में ही आलीशान करोड़ों की कीमत वाले बंगले हैं लेकिन फिर भी सड़क खस्ताहाल है।