कानपुर के चौबेपुर स्थित भउआपुर पचोर गांव में रिंग रोड निर्माण के दौरान एक मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिंग रोड कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया और मंदिर की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अभी भी अपनी मांग पर अड़े हैं।