नरवल थानाक्षेत्र के हृदयखेड़ा गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सुमन ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर आंगन के जाल में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका हाईस्कूल करने के बाद से घर पर ही रह रही थी पढ़ाई बंद कर दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक रामकिशोर यादव शादी बारात में खाना बनाने का काम करते है। सोमवार को वह एक कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे तथा पत्नी बकरिया चराने जंगल गई थी तथा छोटा बेटा स्कूल गया था। शाम करीब चार बजे बेटा जब स्कूल से वापस लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे बंद थे तो वह मां को खोजने जंगल गया वहा से मां के साथ करीब छह बजे वापस लौटा जब घर नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाए गए है घटनास्थल पर किसी प्रकार का कोई नोट नही मिला है परिजन भी घटना की वजह नहीं बता पा रहे है। पिछले माह इसी परिवार की चचेरे भाई की एक किशोरी ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट में पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।