फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नजरबंद, स्कूल निर्माण तक नंगे पैर रहने की खाई कसम

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 11:00 AM IST

कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप से और अधिक गर्मा गया है। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई को प्रशासन ने कड़ी निगरानी में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से ही भारी पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासनिक कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार घर से निकलने का प्रयास करेंगे। यदि प्रशासन उन्हें रोकता है तो वह पुलिस से अनुरोध करेंगे कि उन्हें उसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया तो वह अपने घर पर ही हवन-पूजन कर वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें