लक्ष्मणपुर मंधना बस्ती में नालियां पूरी तरह चोक हो जाने से सीवर का बदबूदार पानी गलियों और इंटरलॉकिंग सड़क पर फैल गया है। यह बस्ती कल्याणपुर ब्लॉक के अंतर्गत आती है। सीवर का पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।