फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धंस रहे नाले व सड़क, नासूर बनी खोदाई, राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हुआ

शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Oct 2025 08:55 PM IST

लेनिन पार्क से लेकर गांधीनगर, आनंदबाग तक करीब एक किमी के दायरे में चार जगह सड़क खुदी पड़ी है। डॉट नाला बैठने से यहां सड़क धंसी है। इनमें से सिर्फ एक जगह काम कर भरा गया है। बाकी तीन जगह खोदाई कर छोड़ दिया गया है। शहर की हालत ऐसी है कि जगह-जगह खोदाई से राहगीरों का सड़क पर चलना तक दूभर हो गया है। दीपावली से पहले आनंदबाग चौराहा के पास तीन जगह सड़क धंसी थी। यहां डाट नाला की लाइन ध्वस्त होने से नीचे बैठ गई थी। जलकल ने खोदाई शुरू करा काम शुरू कराया लेकिन दीपावली और छठ पर्व पर मजदूर चले गए। यहां मंगलवार को भी काम नहीं हो रहा था। इनमें से दो जगह पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से से सड़क धंसी थी। इनमें से एक जगह काम पूरा होने पर मिट्टी डाल दी गई है जबकि दो जगह काम ठप है। इसी तरह, पीरोड में लेनिन पार्क के पास भी दीपावली से पहले सड़क धंस रही थी। सोमवार को यहां भी डॉट नाला धंस गया। पता चलने पर बैरिकेडिंग लगा दी गई लेकिन मंगलवार को भी काम शुरू नहीं हो सका था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें