फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सप्लाई न मिलने से पेट्रोल पंप बंद, ईंधन के लिए भटक रहे स्थानीय लोग

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 27 Mar 2026 02:51 PM IST

कानपुर के शिवराजपुर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर इन दिनों पेट्रोल खत्म होने के कारण पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। पंप पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि एडवांस में भुगतान जमा होने के बावजूद पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे बिक्री पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि कई दिनों से बनी हुई है। कस्बे के निवासी रामवीर, उमेश और धीरेन्द्र तोमर ने बताया कि पेट्रोल न मिलने के कारण उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। वे लोग हाइवे के पास छतरपुर बंबा स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए मजबूर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें