कल्याणपुर के बंबा रोड से कश्यप नगर को जाने वाली गली में नालियों के टूटने के कारण सीवर का पानी गली में भरा हुआ है। नालियों के टूटने से नालियां जाम भी हो गयी है। बीते 2 महीने से इसी तरह गली में सीवर का पानी भरता है और इसी रास्ते से लोग आने जाने को मजबूर हैं।