कानपुर के कल्याणपुर बस्ती के पुराना शिवली रोड पर शुक्रवार दोपहर नगर निगम का एक सफाईकर्मी सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगाकर उसे जलाता हुआ देखा गया। कूड़ा जलाने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है।