मंधना-बिठूर रोड पर नोन नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए मजदूर 30 फीट की ऊंचाई पर बिना हेलमेट व सेफ्टी बेल्ट के काम करते नजर आ रहे हैं। ऊंचाई पर चल रहे काम के दौरान सुरक्षा उपकरण न होने से मजदूरों की जान जोखिम में बनी हुई है, लेकिन कार्यदायी संस्था व जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।