कानपुर के रामादेवी फ्लाईओवर पर सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। कोयला नगर से रामादेवी चौराहा तक कई गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग सड़क मरम्मत को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।