कानपुर के आसपास रिंग रोड निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। फेस वन के तहत तातियागंज-मंधना से सचेंडी तक बन रही रिंग रोड अब आकार लेने लगी है। पचोर शादीपुर और भउवापुर गांव के बीच निर्माणाधीन रिंग रोड की पहली झलक सामने आई है। सड़क के दोनों ओर विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट में हरियाली इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।