अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों और श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।