कानपुर के घाटमपुर नगर पालिका क्षेत्र में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा 1.85 करोड़ रुपये की लागत से पांच इंटरलॉकिंग सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बहुचर्चित बाबा मंदिर वाली सड़क भी शामिल है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई है और टेंडर पूरा होने के तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।