फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लगातार 57 वर्षों से चल रही रामलीला का हुआ आयोजन

Shikha Pandey Updated Mon, 09 Mar 2026 11:17 AM IST

नरवल तहसील क्षेत्र के खरौटी गांव में 57वीं विशाल रामलीला का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामकिशोर निषाद और उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने भगवान राम और लक्ष्मण की वेशभूषा में सजे कलाकारों का पूजन व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचन में अभिनव दीक्षित ने भगवान राम, दया बाजपेई ने लक्ष्मण और सुनील तिवारी ने विश्वामित्र की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा 57 वर्षों से निरंतर जारी है और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनी हुई है। देर रात तक ग्रामीणों ने रामलीला का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें