फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जल निगम कार्यालय में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन

भीषण गर्मी में भी दक्षिणी क्षेत्र में 20 दिन से पानी किल्लत से गुस्साई विश्व बैंक बर्रा की पार्षद रेनू यादव के पति अर्पित सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को जल निगम (नगरीय) कार्यालय में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। सहायक अभियंता को ज्ञापन देने के साथ ही खाली बाल्टी भेंट की। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी। जल निगम बैराज से शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बिछी घटिया मुख्य पाइलाइन के स्थान पर बिछाई गई नई मुख्य पाइपलाइन को पांच स्थानों में जोड़ रहा है। इस कार्य के लिए बैराज से 20 दिन पहले दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप कर दी थी। हालांकि यह कार्य 15 दिन में पूरा करने का दावा किया था पर अभी भी कार्य अधूरा है। 10 जोनल पंपिंग स्टेशन बंद होने से दक्षिणी क्षेत्र के करीब ढाई लाख लोगों को पानी किल्लत हो रही है। अर्पित यादव ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अतुल मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, अंकित यादव, संदीप सिंह छोटू, विशाल, रामजी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें